सभी 53 विधायक पहुंचे AICC दफ्तर, छत्तीसगढ़ के 10 महापौर भी दिल्ली रवाना, कभी भी आ सकता है बड़ा फैसला


रायपुर। छत्तीसगढ़ को लेकर दिल्ली में हर मिनट सियासी हलचल तेज होने लगी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी की मुलाकात जारी है। करीब दो घंटे से ये बैठक चल रही है, इस बैठक पर पूरे देश की नजर है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के साथ प्रभारी पीएल पुनिया और संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल भी मौजूद हैं।  प्रियंका गांधी बैठक को बीच में छोड़कर निकली। इधर छत्तीसगढ़ के सभी 10 कांग्रेसी महापौर दिल्ली रवाना हो गए हैं इसके अलावा कई निगम मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष भी पहुंच रहे हैं। 53 विधायक और 8 मंत्री पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि उन्हें संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल का मैसेज आया था, कि राहुल गांधी उनसे मिलना चाहते हैं। वेणुगोपाल के मैसेज के बाद ही भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे थे। शाम चार बजे से ही राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बेणुगोपाल और पुनिया की बैठक चल रही थी। इस बैठक पर पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर की नजर है।  अभी इस बैठक में प्रियंका गांधी को छोड़कर अन्य सभी नेता मौजूद हैं। 

सभी 53 विधायक एआईसीसी दफ्तर पहुंच गए हैं । स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव 4 दिनों से दिल्ली में ही है। छत्तीसगढ़ वासियों को काफी उत्सुकता है कि अब आगे क्या होगा ।सोशल मीडिया में लगातार लोग निगाह बनाकर रखे हुए हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने