निषाद कुमार ने दिलाया देश को दूसरा रजत

 


वतन जायसवाल

रायपुर। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है। शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने हाई जंप में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। 

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं। उन्होने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी। इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं। इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है। 

टोक्यो में पुरुषों को उंची कूद में निषाद कुमार के रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने