परिणाम की चिंता किये बिना कर्म पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया बांके बिहारी ने : रंजना साहू

 


 डोमा में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में विधायक हुई शामिल



धमतरी।क्षेत्र में  हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया।इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम डोमा में यादव समाज  द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक रंजना डीपेंद्र साहू थी। अध्यक्षता दमयंती केशव साहू ने की। विशेष अतिथि के रुप में जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू उपस्थित रही। सर्वप्रथम यादव समाज के बंधुओं के द्वारा बाजे गाजे के साथ सुंदर संगीत के सुर संगम से समस्त आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। तदुपरांत यादव समाज भवन पहुंच कर विधायक द्वारा दही मटकी फोड़ कर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। 


विधायक रंजना साहू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में धारण कर उनका अनुसरण करने की बात कहीं। श्रीमती साहू ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण भगवत गीता में कहा है कि अपने कर्तव्यों को फल की चिंता किए बिना करो, जो पूरी मानवता की प्रेरणा का स्रोत है। इस पावन अवसर पर सभी संकल्प ले कि भगवान कृष्ण की सभी युगों की प्रासंगिक और सार्वभौमिक शिक्षा का अनुपालन हम अपने समाज की बेहतरी के लिए करें तो निश्चित ही बदलाव संभव है। यह पावन पुनीत पर्व हमारे घर, जिला, प्रदेश, देश एवं विश्व में शांति, सौहार्द्र, संपन्नता और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए यही शुभकामनाएं हैं।

 जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने कहा कि आपकी मधुर संगीत व अतिथि सत्कार आपकी पहचान है, जो निश्चित ही समाज को पौराणिक, संस्कृति को प्रर्दशित करती है।जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू ने कहा कि यादव समाज कि एकता और भाईचारे समाज कि पहचान है। 


इस कार्यक्रम में आमदी मंडल उपाध्यक्ष  राकेश साहू,  गौकरण साहू,  पूर्व सरपंच  मोतीलाल नागरची, मोहित साहू,  ग्राम प्रमुख  बृजभान साहू, श्याम लाल साहू, धरम साहू,  यादव समाज प्रमुख  कुन्जलाल यादव, तिहारु राम यादव, सियाराम यादव, शेखर दास, सहित समाजिक जन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने