मछली ठेका पर विवाद , पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या

 

वतन जायसवाल

रायपुर। मछली ठेका पर हुए विवाद से गुस्साए युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से मार कर फरार हो गया। यह घटना फिंगेश्वर थाना इलाके की है। मृतक पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का भतीजा बताया गया है। 

  मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के सुख नदी के समीप नदी मोड़ चौक स्थित मछली दुकान में संदीप चंद्राकर अपनी दुकान में था। सुबह लगभग 11 बजे नरहरि राजवंशी वहां आया और संदीप के साथ मछली ठेके के नाम पर विवाद करने लगा। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्साए नरहरि ने संदीप को धारदार हथियार से वार कर दिया। आसपास के लोगो ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। गंभीर अवस्था में संदीप को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक नरहरि को गिरफ्तार कर लिया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने