Video: न्यूयॉर्क की विभाश्री के लिखे गीत आगे आगे हरेली तिहार.. को अनन्या नाग ने दिया स्वर, मिल रही है तारीफ

 


 

भूपेंद्र साहू

धमतरी।मुलतः छत्तीसगढ़ की विभाश्री साहू न्यूयॉर्क अमेरिका निवासी ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली के लिए गीत लिखा है-" आगे आगे हरेली तिहार"।यह गीत अनन्या नाग द्वारा गाया गया है।

अन्न्या नाग रायपुर के एडिशनल एसपी महेश्वर नाग की बेटी हैं।यह गीत अनन्या के चैनल Ananya voice Creation में रिलीज़ किया गया। इसके पहले भी अनन्या ने कई खूबसूरत गीतों को अपने मधुर आवाज में पिरोया है।


ज्ञात हो कि विभाश्री साहू का छत्तीसगढ़ के प्रति बेहद लगाव है। वह लगातार यहां की कला संस्कृति को न सिर्फ छत्तीसगढ़ भारत बल्कि अमेरिका में भी प्रदर्शित करती रहती है। उनके लिखे गीत कई अखबारों में प्रकाशित होते हैं और कई कलाकारों के द्वारा गाया भी जाता है ।अनन्या पहले भी विभाश्री के गानों को गा चुकी है। इसके अलावा आरू साहू ने भी उनके गीतों को स्वर दिया है।

CM ने दी बधाई



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने