सिंचाई के लिए गंगरेल बांध से छोड़ा जा रहा पानी


धमतरी 30 सितम्बर 2021। शासन के निर्देशानुसार खरीफ फसल की सिंचाई के लिए रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल बांध से महानदी मुख्य नहर में आज सुबह छः बजे से प्रति घंटा 100 क्यूसेक जल प्रवाहित किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता, बांध संभाग क्रमांक 02 से मिली जानकारी के मुताबिक आज रात आठ बजे तक कुल 1500 क्यूसेक जल प्रवाह हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इस तरह तीन अक्टूबर तक कुल 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि खरीफ फसल की सिंचाई के लिए जल प्रदाय करने की मांग बलौदाबाजार, भाठापारा, रायपुर जिले के किसानों सहित धमतरी जिले के किसानों द्वारा भी आंशिक रूप से की जा रही है। इसके मद्देनजर महानदी मुख्य नहर में 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। 

           

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने