Video:तेंदुए के हमले में मासूम बालिका की मौत, एक ही गांव से 2 माह के अंतराल में दूसरी घटना

 


नगरी।दो माह के अंतराल में फिर तेंदुए ने एक मासूम को अपना शिकार बनाया है। बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पहली घटना में बालक और दूसरी घटना में स्कूली छात्रा की मौत हो गई है। 


ग्राम मुकुंदपुर घोटुपारा की क्लेन्द्री मरकाम, रमली मंडावी, लसीमा, देविका, बिंदेश्वरी, सविता, फूलोबाई, ईश्वरी, विमला के साथ करीब 20 महिलाएं लकड़ी लेने जंगल की ओर गए थे उसी समय लकड़ी इकट्ठे के रही बालिका दीपांजलि पिता देवानंद मरकाम उम्र तकरीबन 12 वर्ष पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे मासूम बालिका की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।प्रत्यक्षदर्शी रमली बाई मंडावी ने बताया कि मृत बालिका घटना के समय उससे थोड़ी दूर पर ही थी कि अचानक तेंदुए ने बालिका पर हमला किया। तुरन्त लाठी और टांगिया से तेंदुए को डराने की कोशिश की और बालिका को अपनी गोद मे ले लिया, लेकिन आक्रमक तेंदुए ने रमली बाई पर वार कर दिया। आवाज पर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पहुचे, तब तक बच्ची की सांस थम चुकी थी। महिलाएं बताती है कि इसके बाद भी तेंदुआ नही हटा और महिलाओं पर आक्रमकता दिखता रहा तभी उनके साथ गया एक पुरुष भी वहां पहुच गया जिसके बाद ही तेंदुआ घटना स्थल से दूर भाग गया।


उसी स्थान पर दूसरी घटना

दो माह पहले इसी इलाके में तेंदुए के हमले में एक मासूम बालक की मौत हो गई थी और अभी इस घटना में 7वी कक्षा में पड़ रही बालिका ने अपनी जान गवाई है। दोनो ही घटना एक ही पहाड़ी पर घटित हुई जंहा ग्रामीणों के साथ मासूम लकड़ी लेने जंगल गए थे।

पिंजरा लगा कर पकड़ा गया था तेंदुआ

दो माह पूर्व हुए घटना के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर उसी स्थान से एक तेंदुए को पकड़ा था जिसे बोराई के जंगल मे सीतानदी अभ्यारण में छोड़ दिया गया था।

रेंजर जीएस परमार ने कहा  पूरी घटना की जानकारी के बाद ही कुछ बता पाएंगे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने