सत्ता में मिला पद, अब संगठन से मिली छुट्टी,कांग्रेस के 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महासचिव समेत संचार प्रमुख बदले गये

 


 वतन जायसवाल

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ की सत्ता में जगह पा चुके संगठन के पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इस बड़े बदलाव में 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 4 जिला अध्यक्ष समेत संचार विभाग प्रमुख प्रभावित हुए हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रात 8 बजकर 54 मिनट में पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश को ट्वीट करते हुए लिखा- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं संचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष जी को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

आप लोगों की सक्रियता और अनुभव संगठन को नई मजबूती देगा। 

 इस फेरबदल में पार्टी उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह और पद्मा मनहर की जगह अरुण सिंघानिया,  पी.आर.खूंटे,  अंबिका मरकाम और वाणी राव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी महासचिव द्वारिका प्रसाद यादव, उत्तम वासुदेव, पंकज शर्मा के स्थान पर वासुदेव यादव, अमरजीत चावला, सुमित्रा धृतलहरे को महासचिव बनाया गया है। संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह पर सुशील आंनद शुक्ला अब यह दायित्व संभालेंगे। 

 इसके आलावा 4 जिलाध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। इसमें भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर,  कोरबा ग्रामीण सुरेंद्र जायसवाल,  बिलासपुर शहर विजय पांडे और जांजगीर-चाम्पा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने