सेवा सप्ताह अंतर्गत पं.सुंदर लाल शर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम


 




पवन निषाद

मगरलोड।सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत 2 अक्टूबर को  लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गाँधी के जंयती पर ग्राम चंद्रसूर में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पं.सुंदर लाल शर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण के साथ वरिष्ठ बुजुर्गों और राष्ट्रपति पुरुस्कार शिक्षको का सम्मान पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद  चंद्रशेखर साहू द्वारा किया गया।  चंद्रशेखर साहू  ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मोदी सरकार लगातार किसानों के हित मे काम रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की विफलता को गिनवाया।

      उक्त कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन,भाजपा जिला सदस्य  संध्या साहू,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेंद्र साहू,मेघा मंडल प्रभारी श्याम साहू,मंडल अध्यक्ष  लाल साहू,महामंत्री संतोष सोनी एवं डगेश्वर सोनकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश साहू,सरपंच  तुलसी बाई नगारची, होरी लाल ध्रुव जनपद सदस्य, उप सरपंच अश्वनी साहू,बूथ अध्यक्ष पन्ना साहू एवं सनत साहू,महामंत्री युवा मोर्चा तोषण साहू,उपाध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत,मंत्री शुभम शर्मा कार्यालय मंत्री एवं आईटी सेल सहसंयोजक डोमेन्द्र सिन्हा,कार्यकारिणी सदस्य नोहर निषाद,आईटी सेल प्रभारी प्यारे लाल साहू,दूज साहू,विजेंद्र पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने