पत्थलगांव हादसा: मुख्यमंत्री की घोषणा, मृतक के परिजनों सरकार देगी 50 लाख की सहायता राशि

 


वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव हादसे का शिकार हुए मृतक गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे लोग पहले तय कर ले की कहना क्या चाहते हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री कुछ अलग मांग करते है, नेता प्रतिपक्ष कुछ और तो भाजपा के अन्य नेताओं की मांग अलग है। 

 बता दें कि कल जंवारा विसर्जन के दौरान तस्कर ने श्रद्धालुओं पर तेजी से अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी। हादसे में गौरव अग्रवाल नामक युवक की मौत हो गई थी तो 20 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से लोगो में आक्रोश था तो भाजपा भी हमलावर हो गई थी। 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से बात की। जिस पर गृहमंत्री ने जशपुर कलेक्टर और एसपी से बात कर तुरन्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया था। 

 हालांकि दोषियों को तत्काल ही पकड़ लिया गया था। उनके खिलाफ धारा 302, 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हादसे के लिए जिम्मेदार मानकर थाना प्रभारी संतलाल आयाम और सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को निलंबित किया गया था। 

 मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर मृतक गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने