स्काउट गाइड चुनाव: चेयरमेन,अध्यक्ष, तीन महिला उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, पुरुष उपाध्यक्ष के लिए हुआ मतदान

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ धमतरी का चुनाव गुरुवार को हुआ। जिसमें अध्यक्ष, चेयरमेन व तीन महिला उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। पुरुष उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हुआ जिसमें पार्षद राजेश पांडे, दीपक लोढ़े और संतोष दीवान विजई हुए। अध्यक्ष पद के लिए एनआर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। 


भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ धमतरी के चेयरमेन,अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए गुरुवार को नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी डीआर गजेंद्र, मोहित बनपेला, भरत लाल साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी सोहन साहू, रजनी जगताप, आशा साहू, हेमंत साहू,दुवेश मंडावी थे। चेयरमैन पद के लिए विजय साहू  व अध्यक्ष पद के लिए एनआर यादव एकमात्र उम्मीदवार होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह महिला उपाध्यक्ष के 3 पद के लिए मंजूषा साहू, अनीता यादव और प्राची सोनी भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। 

पुरुष उपाध्यक्ष के 3 पद के लिए 5 आवेदन आए थे। जिसमें पार्षद राजेश पांडे, पूर्व पार्षद दीपक लौंढे, संतोष धर दीवान, सत्यम पुरी गोस्वामी और प्रीतम साहू ने नामांकन भरा। जिसमें से प्रीतम ने अपना नाम वापस ले लिया। अंत तक 3 पदों के लिए 4 प्रत्याशी होने की वजह से मतदान की नौबत आई। जिसमें राजेश पांडे, दीपक लौंढे, संतोष दीवान विजई हुए। अन्य पदों में आजीवन सदस्य प्रतिनिधि के रूप में अवनेंद्र साहू, दिनेश पांडे चुने गए। सचिव मोहित बनपेला, संयुक्त सचिव आशा साहू, कोषाध्यक्ष सोहनलाल साहू,सह सचिव डोलेश्वरी साहू कार्यकारिणी सदस्य दुवेश मंडावी, हेमंत साहू बनाए गए।

 


इस दौरान स्काउट गाइड संघ के जिला अध्यक्ष विनोद पांडे, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, नीरज रणसिंह, पूर्व अध्यक्ष डीपेंद्र साहू,अवनेंद्र साहू,उमेश साहू,एआर गजेंद्र,अखिलेश सोनकर, योगेश्वर साहू, सुरेश साहू, तोरण गंजीर, विनोद रणसिंह, भगत यादव,अमृत साहू, गेवाराम नेताम, नवीन जाचक,नरेंद्र साहू आदि मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने