कुरुद में अनुज शर्मा नाइट लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई मनभावन प्रस्तुति

 


 मुकेश कश्यप

कुरुद। नगर में हो रहे कुरुद दशहरा महोत्सव के तहत सोमवार रात छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा की लोक सांस्कृतिक मनभावन प्रस्तुति "अनुज शर्मा नाइट"  ने देर रात तक समा बांधा और एक से बढ़कर एक माता जस सेवा,श्रृंगार गीत सहित लोककला मयी छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने खेल मेला मैदान में उमड़ी को अंत तक बांधे रखा।

          सोमवार रात्रि नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तारिणी नीलम चन्द्राकर ज़िला पंचायत सभापति धमतरी थी।अध्यक्षता तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने की।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त चन्द्राकर , नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहु थी। अतिविशिष्ट अतिथि छ.ग. के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा , नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्षगण कुशल सुखरामणी , साधना देवांगन , मोहन अग्रवाल , वर्तमान पार्षदगण मनीष साहू, रजत चन्द्राकर, देवव्रत साहू , डुमेश साहू , रोशन जांगड़े , राघवेंद्र सोनी , खोमिन साहू , तुमेश्वरी ध्रुव , राम रतलानी, कुरूद नगर के पूर्व पार्षद गीताराम सिन्हा , बसंत सिन्हा , रामेश्वर साहू , लक्ष्मी रेड्डी , सुनील चन्द्राकर , नंदु चन्द्राकर , भारती पंचायन , यमुना कंवर , मुलचंद सिन्हा , अनुसुईया साहु , विनोद चन्द्राकर , रामेश्वर ध्रुव, नेमीचंद बैस , यशवंत साहू , त्रिभुवन बंजारे के विशेष आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।


             विदित है कि प्रतिवर्ष की परंपरानुसार लगातार 22 वर्षों से हो रहे “दशहरा उत्सव” के तहत इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा "कुरुद दशहरा महोत्सव 2021" का आयोजन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित हो रहा है।

      सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में महोत्सव समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर ने समिति की ओर से कार्यक्रम में पधारे समस्त जनप्रतिनिधियों एवं लोक कलाकार अनुज शर्मा का अभिनंदन किया।महोत्सव से जुड़े समस्त अतिथियों का, महोत्सव संचालन समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर सहित समस्त सदस्यों ,सहयोगियों एवं नगर क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु-कला प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कुरूद की पावन भूमि में धर्म और संस्कृति के पारंपरिक भाईचारे को और भी मज़बूत करने के लिए सबके सहयोग हेतु अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस ने किया।इस कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण अंचल से आए लोगो की भारी भीड़ कार्यक्रम के अंत तक बनी रही।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने