अमृत महोत्सव के तहत कंडेल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 


धमतरी।सोमवार को गौरव ग्राम कंडेल में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह को अमृत महोत्सव के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार और ग्राम पंचायत के सौजन्य से मनाया गया।सुबह गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्व. बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव  के  मूर्ति में माल्यार्पण  के बाद स्कूल के छात्र- छात्राओं के व्दारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव के गलियों में जय घोष के साथ भ्रमण किये। शाम को  मशाल जुलूस निकाल कर अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। 


कार्यक्रम में  पुष्पा नेताम सरपंच, कृष्ण कुमार मरकाम प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुरहा राम कमलवंशी गुरूजी,माखन लाल यदु,शिव शंकर साहू, यतीश भुषण श्रीवास्तव,जती राम साहू, दिगम्बर साहू,नारद राम ध्रुव,राम कुमार साहू,खोमेन्द्र साहू, संतोष कुमार साहू प्राचार्य,बिरेंद्र साहू, कामता मछेन्द्र, जितेन्द्र कुमार साहू, देवलाल कोटवार,रेश नगारची, संतोष कुमार यादव शिक्षक,विष्णु टोण्डे शिक्षक, दामिनी निर्मलकर,हेम लता साहू,डोमन यादव,जिवराज मछेन्द्र, शिक्षक शिक्षिका एवं गांव लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने