Video: मुख्यमंत्री बघेल, चन्नी के जहाज को लखनऊ में उतरने की अनुमति नही, नाराज भूपेश बोले- क्या उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिया गया है?

 


वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को लखनऊ प्रवास था। लेकिन उत्तर प्रदेश शासन ने उनके विमान को लखनऊ में उतरने की अनुमति नही दी। इस बारे में राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने चौधरी चरण सिंह विमानपत्तन के निदेशक को पत्र भी लिखा है।

 विमान को उतरने नही दिए जाने से नाराज श्री बघेल ने वीडियो संदेश ट्वीट किया है साथ ही उन्होंने लिखा है - उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है।

क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं?

अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार?

#लखीमपुर_किसान_नरसंहार

 


  बता दें कि श्री बघेल का लखनऊ दौरा था।  लेकिन कल उत्तर प्रदेश के लखमीपुर में दुर्घटना के बाद भड़की हिंसा की वजह से वहां धारा 144 लागू कर किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने से रोक लगा दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कल रात लखीमपुर के लिए निकली थी जिनको रोक दिया गया था और सीतापुर में नजरबंद किया गया। 

  दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसानों से मिलने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता उत्तर प्रदेश पहुँचने वाले थे। जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी थे। लेकिन सरकार ने किसी भी नेता के विमान को लखनऊ में उतरने से रोक लगा दी है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने