तेजस्वी यादव का नेशनल पावर लिफ्टिंग खेल में चयन

 

 


ब्लाक का नाम रोशन कर रही


पवन निषाद

मगरलोड।ब्लाक के ग्राम अमलीडीह निवासी व भाजपा आरटीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य एकेश्वर यादव की सुपुत्री व डॉ राधा बाई शासकीय बालिका महाविद्यालय रायपुर के बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा तेजस्वी यादव ने 26 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला वर्ग पावर लिफ्टिंग खेल में प्रथम स्थान हासिल किया ।उनका चयन नेशनल खेल के लिए हुआ है। 

ज्ञात हो कि बीते दिनों खेल दिवस पर रायपुर में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता महिला वर्ग में पहला गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह 29 अगस्त को दुर्ग में आयोजित 55 किलो महिला वर्ग कुश्ती राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ियों को पछाड़कर  पहला स्थान प्राप्त की और उनका चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ था। मेधावी छात्रा तेजस्वी यादव पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में हमेशा मेहनती रही है। उन्होंने सन 2017 में कुरूद में  आयोजित महिला वर्ग के कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर रही। मेधावी छात्रा तेजस्वी ने 2017 में ही अमृतसर पंजाब में नेशनल म्यूजिकल में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। मेधावी छात्रा तेजस्वी यादव ने चर्चा में बताया कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखती हुई खेल प्रतियोगिता में भाग लेती रहेगी। एनसीसी ज्वाईन कर आर्मी में जाकर देश सेवा में जाना चाहती है।


नेशनल पावर लिफ्टिंग खेल में चयन होने पर मगरलोड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शत्रुघन साहू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकमचंद साहू,भाजयुमो उपाध्यक्ष नेमू निषाद,लालेश्वर सिन्हा,हीरा राम कंवर,गुहलेद निर्मलकर,अमलीडीह सरपंच तेजीन बाई कंवर,सचिव हेमलाल यादव,रोजगार सहायक गोपाल राम निषाद,उत्तम बोर्झा,भुनेश्वर कंवर,प्राचार्य गजेन्द्र ध्रुव,शिक्षक डीके कोठारी, सुरेश देवांगन,एमके साहू,टिकेश्वर पांडे,केके सिन्हा,सीपी साहू ,पत्रकार पवन निषाद आदि ने बधाई दी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने