गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कांग्रेस के शासन में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगा है



भूपेंद्र साहू

धमतरी।स्व विद्यासागर अग्रवाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सलियों पर अंकुश लगा है। नक्सली गिरफ्तार किए जा रहे हैं और आत्मसमर्पण के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं। नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचने के पूर्व रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ताम्रध्वज साहू ने कहा कि ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वे नहीं यह हाईकमान का मामला है। इसमें कांग्रेस का अंतर्कलह  नहीं है, यह पूरी तरह से से हल हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास कार्यों पर फोकस कर रहे हैं।

दुगली मामले पर उन्होंने कहा कि एसपी को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नक्सली गतिविधियां बहुत कम हो गई है। ज्यादा से ज्यादा इलाकों में कैंप लगाए जा रहे हैं। स्कूल अस्पताल खोले गए हैं आदिवासियों के वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदने के लिए व्यवस्था की गई है। अब आदिवासियों का सरकार के प्रति आस्था बढ़ा है। इस दौरान बालोद विधायक संगीता सिन्हा, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने