सांस्कृतिक लोकरंग अर्जुन्दा की प्रस्तुति के साथ कुरुद दशहरा महोत्सव का आगाज

 



 मुकेश कश्यप 

कुरुद।शुक्रवार को खेल मेला मैदान में छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक लोकरंग अर्जुन्दा की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कुरुद द्वारा दशहरा महोत्सव 2021 का आगाज हुआ।

       प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत लगातार 22 वर्षों से दशहरा उत्सव समिति नगर दशहरा महोत्सव आयोजन किया जाता रहा है ,इसी श्रृंखला में नवरात्रि के द्वितीय दिवस सम्मानीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

      महोत्सव का शुभारंभ संस्था के मुख्य संरक्षक एवं क्षेत्र के विधायक अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य , तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्षता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा , ज्योति चन्द्राकर , रविकान्त चन्द्राकर , समिति के संरक्षक पदाधिकारीगण अनिल चन्द्राकर , कुशल सुखरामणी , भानु चन्द्राकर , बसंत सिन्हा , पार्षदगण मनीष साहु , राघवेंद्र सोनी , समिति के वरिष्ठ सदस्य मारूती जी एवं लोकरंग अर्जुन्दा के संचालक दीपक चन्द्राकर के विशिष्ट आतिथ्य मे हुआ।

             इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक लोकरंग अर्जुन्दा की मनमोहक प्रस्तुति हुई।इस दौरान बड़ी सँख्या में स्थानीय एवं ग्रामीण अंचल के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में दशहरा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

         नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक होने वाले इस आयोजन में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया गया है।सांस्कृतिक आयोजन की इस श्रृंखला में आगामी 11 अक्टूबर को अनुज शर्मा नाइट, 12 अक्टूबर को सुनील तिवारी नाइट ,14 अक्टूबर को लोक प्रयाग राजेश साहू एवं 15 अक्टूबर दशहरा के दिन रामलीला मंचन, रावण दहन कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर संगवारी ग्रुप की मनभावन प्रस्तुति होगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने