Breaking: नगर निगम कर्मचारी ने की खुदकुशी



धमतरी। नगर निगम में पदस्थ ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धोबी चौक रामसागर पारा निवासी निरंजन सिंह राजपूत 55 वर्ष पिता जगमोहन सिंह ने गंगरेल मंदिर के पीछे पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


 परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर से कहीं निकला हुआ था। देर रात तक पता तलाश की गई। शनिवार सुबह खोजते हुए हुए गंगरेल की ओर पहुंचे तो देखा पेड़ में गमछा से फंदा बनाकर निरंजन लटका हुआ था। बताया गया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जगमोहन नगर निगम में ट्रैक्टर का चालक था। रुद्री पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने