Breaking: स्व राजीव गांधी की प्रतिमा को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कहा देवी के आदेश पर किया था

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी/नगरी। दुगली में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा को खंडित करने वाले गांव के ही आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। इसके पहले भी वह देवी स्थलों में इस प्रकार की घटना कर चुका था। पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है।


 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुगली प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था। दुगली से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का विशेष लगाव था। गुरुवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को खंडित कर गर्दन को अलग कर दिया था। सुबह जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पदाधिकारी दुगली पहुंचे और आवेदन देकर तत्काल पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में एसडीओपी नगरी और थाना दुगली की टीम ने कामयाबी हासिल कर ली है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि लगातार पूछताछ के बाद एक बात सामने आई कि गांव का ही एक युवक पूर्व में देवी स्थल पर तोड़फोड़ की थी। उसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।उसने बताया कि उसे देवी आता है और उनके कहने पर ही वह करता है। आरोपी शिव कुमार नेताम 37 वर्ष को धारा 427, 3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने