Video: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी हर्षोल्लास से मनाया गया,गौशाला मैदान में रामलीला मंचन के बाद हुआ रावण दहन

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धमतरी अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया।लोगों ने एक दूसरे को रैनी पत्ता भेंटकर दशहरा की शुभकामनाएं दी।मुख्य कार्यक्रम विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। जहां पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने लोगों को शुभकामनाएं दी। रावण दहन देखने बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण से श्रद्धालु पहुंचे।


 कुंवार नवरात्र के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है।इसी दिन भगवान श्री रामचंद्र ने रावण का दहन किया था। इस दिन बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व के रूप में लोग मनाते हैं। सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां की जाती है।  अंचल में विराजित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से शुरू हो गया था। शाम को विभिन्न गली मोहल्लों में रावण दहन के साथ मुख्य कार्यक्रम गौशाला मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि छग दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, विधायक रंजना साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, सभापति अनुराज मसीह, कलेक्टर पीएस एल्मा,एसपी प्रफुल्ल ठाकुर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, आयुक्त मनीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


दहन के पूर्व मंच में लीला मंडली द्वारा नाटक का मंचन किया गया। राम रावण युद्ध के पूर्व भगवान श्री राम की आरती के लिए सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी मंच पर पहुंचे।विधायक रंजना ने विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का  प्रतीक है। अंदर की बुराई का अंत करें, कोरोना का अंत करने में जो जागरूकता दिखाई है उसे बरकरार रखें। महापौर विजय देवांगन ने लोगों से कोरोना टीका लगाने की अपील करते हुए नगर निगम पर कृपा बनाए रखने की बात कही। दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू ने सुख समृद्धि की कामना की, कहा भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए जागरूकता दिखाना होगा, लोगों को इसके लिए संकल्प लेना होगा ।सभा को पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, कलेक्टर पीएस एल्मा ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन आयुक्त मनीष शर्मा ने किया।


इसके बाद राम रावण युद्ध हुआ। रावण वध करने के बाद राम लक्ष्मण वानर सेना के साथ 25 फीट के बनाए रावण के पास पहुंचे, जहां पर दहन किया गया। उसके बाद आकर्षक आतिशबाजी की गई जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे और अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने