Video:आतंक से मिली बड़ी राहत,फिर एक तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद,तेंदुए के हमले से अब तक हो चुकी है तीन की मौत

 



 पिंजरे में कैद तेंदुआ को देखने लोगों की लगी भीड़


धमतरी । सिहावा क्षेत्र में तेंदुआ के आतंक से एक बड़ी राहत की खबर आई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरा में फिर एक तेंदुआ फंस गया। जैसे ही तेंदुए के फंसने की खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई तो देखने के लिए भीड़ लग गई। 


ज्ञात हो कि सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुए का आतंक है और इसे लेकर इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल भी है।बीते 12 अक्टूबर को उड़ीसा के नवरंगपुर ,कुंदई से परिजन के साथ सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आये बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना केे बाद ग्रामीणोंं मेंंवन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था।


 जिसके बाद वन विभाग द्वारा इलाके में अलग- अलग स्थान पर। चार पिंजरे लगाए गए थे।  22 अक्टूबर को एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था।31 अक्टूबर तड़के सुबह फिर एक तेंदुआ कैद हो गया है। जैसे ही तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर झलक पाने लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गयी। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। अब तक  इलाके में तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।


बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने