हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, 2 अन्य घायल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम थुहा के पास हाईवा ने बाइक सवार 3 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर रिफर किया गया है। एक युवक को हल्की चोट आई है।

 कुरुद थाना विवेचक सोमन सिन्हा ने बताया कि रूपेंद्र साहू अपने दो अन्य साथियों के साथ कुरूद न्यायालय पेशी में आया हुआ था। तीनो सोमवार शाम लगभग 5 बजे घर भखारा वापस लौट रहे थे। अभी थूहा के पास अज्ञात हाईवा ने चपेट में ले लिया। रूपेंद्र साहू 19 वर्ष पिता संतोष साहू सबसे पीछे बैठा हुआ था, जिसकी मौत हो गई। एक अन्य साथी जो बीच में बैठा हुआ था उसे गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया। बाइक चालक को हल्की चोट आई है। अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने