जिला कांग्रेस कमेटी ने इस वर्ष 50 हजार सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

 



भूपेंद्र साहू

धमतरी।जिला कांग्रेस कमेटी ने इस वर्ष 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि इस बार अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य है उसे हासिल भी करेंगे। बूथ स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्य बनाएंगे इससे संगठन और मजबूत होगा।

 महापौर देवांगन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 1 नवंबर से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था।इसी क्रम में धमतरी में भी इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने महापौर विजय देवांगन की सदस्यता फॉर्म भरा जिसपर महापौर ने ₹5 की रसीद शुल्क अदा कर नवीनीकरण सदस्यता पावती ली। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महामंत्री आलोक जाधव ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष कृष्णा मरकाम  हरमिन्दर छाबड़ा, अरविंद दोषी, रामनाथ यादव तनवीर कुरैशी, विक्रांत पवार, राजेंद्र देवांगन युवराज शर्मा राजेश ठाकुर, सोमेश मेश्राम, सूरज गहरवार, अंबर चंद्राकर, गेंदलाल साहू,  गौतम वाधवानी, राजा देवांगन, गीतराम सिन्हा, वसीम खिलची, प्रभात साहू, खेमराज चंद्राकर, तरुण रॉय, आशीष बंगानी, नमन बंजारे, नील सागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने