छत्तीसगढ़ी लोककला मंच मया की शानदार प्रस्तुति,मोना सेन की शायरी से मिली खूब वाहवाही

 


धमतरी।आदिशक्ति मां अंगारमोती की पावन भूमि पर केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन के कार्यक्रम का लोगों ने लुफ्त उठाया।आयोजक कर्ता थे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव,जिनके आव्हान पर लोगों ने कार्यक्रम देखा।उन्होंने ग्राम वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक रंजना साहू थी। अध्यक्षता पुर्व विधायक इंदर  चोपड़ा ने की। विशेषअतिथि हेमलता शर्मा महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, ऋषभ देवांगन मंडल अध्यक्ष गंगरेल,विजय मोटवानी, देशांत लोढ़ा, अब्दुल रजाक, रिंकु सेन, सोनू साहू, राजकुमार ध्रुव ,अभिषेक शुक्ला, मनीष मिश्रा, उमेश ध्रुव, शंभु सिन्हा,भुजबल यादव, महेश, सविता, धीरेंद्र सिंह थे। यह कार्यक्रम गंगरेल मडई के अवसर पर आयोजित किया गया था। जहां देर रात तक दर्शक श्रोता झूमते रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने