मुख्यमंत्री के पिता की बिगड़ी सेहत, हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया

 

वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का स्वास्थ्य कल रात अचानक खराब हो गया। वे मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले थे। उन्हें तत्काल कोरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया है। 


 बताया गया है नंदकुमार बघेल मध्यप्रदेश जाने निकले थे और कोरिया में रात्रि विश्राम करने रुके हुए थे। इसी दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उपचार के दौरान  उन्हें अंबिकापुर या रायपुर ले जाने की सलाह दी गयी जिसके बाद उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की गयी। हालांकि अब उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। जानकारी मिली है कि मुख्य मंत्री के पिता को हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया। सोमवार देर रात विधायक गुलाब कमरो व मनेन्द्रगढ़ जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू भी श्री बघेल की स्वास्थ्य जानकारी लेने पहुँचे थे।  कलेक्टर , एसपी , सीएमएचओ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने