जिला शतरंज संघ का हुआ गठन, महापौर संरक्षक,नीलम चंद्राकर बने अध्यक्ष

 


धमतरी। धमतरी जिला में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला शतरंज संघ का गठन किया गया है। जिसका फर्म एवं सोसायटी से पंजीयन भी हो चुका है। संरक्षक महापौर विजय देवांगन और अध्यक्ष नीलम चंद्राकर बनाए गए हैं।

 शतरंज एक ऐसा खेल है जिसे कहीं भी और कैसे भी किसी भी स्थान पर बैठकर चला जा सकता है। धमतरी जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शतरंज में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं लेकिन अब तक विधिवत गठन नहीं हुआ था। जिसकी वजह से शतरंज खिलाड़ी उभर नहीं पा रहे थे।आशुतोष साहू के प्रयास से धमतरी में जिला शतरंज संघ का गठन किया गया है। जिसका  पंजीयन भी कराया गया है। संघ के संरक्षक महापौर विजय देवांगन और अध्यक्ष नीलम चंद्राकर बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष रवि संभाकर,प्रदीप सोन,दिलीप मिनपाल, नागेश्वर साहू, देवनाथ साहू, फनी भूषण साहू बने हैं। सचिव की जिम्मेदारी आशुतोष साहू को मिली है।

 सह सचिव डॉ भूपेंद्र साहू, खिलेंद्र साहू, नयन सोनी, कैलाश सोन,योगेंद्र देवांगन, वीरेंद्र साहू हैं। कोषाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव बनाए गए हैं। सदस्य के रूप में दयाराम साहू, डॉ धर्मेंद्र सिन्हा, लोकेश पांडे, उमंग महावर, तिलक राम साहू, श्रीमती धनेंद्र सोरी, शैलेंद्र कुमार साहू, प्रमोद सिन्हा धन सिंह नेताम, रेखा सिन्हा, खिलेश कुमार साहू,हुलास साहू और दुर्गेश शर्मा को लिया गया है। अध्यक्ष नीलम चंद्राकर व सचिव आशुतोष साहू ने बताया कि इससे जिला में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।  यहां के खिलाड़ी सुविधाओं के मोहताज नहीं रहेंगे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हर संभव प्रयास किया जाएगा।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने