गुरुद्वारा एवं कुटिया जाकर गुरु नानक देव जी से आशीर्वाद लिए विधायक ने

 


धमतरी।ज्ञान एवं आलोक रुपी मार्गदर्शक गुरु नानक साहिब जिन्होंने समाज में मानवता के मुल्यों का प्रेरणा देकर, दिखाए सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किये। गुरुनानक देव जी ने सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सदभाव के संदेश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है, ऐसे विश्व को शांति सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी की जयंती पर विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिए एवं समस्त क्षेत्रवासियों के खुशहाली कि कामना के साथ गुरु नानक जयंती की बधाई दी। 

इस आवसर पर भाजपा के विनोद रणसिंग, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, भाजपा जिला स्वच्छता संयोजक शिवदत्त उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा सदस्य जय हिंदुजा, पार्षद सुशीला तिवारी, प्राची सोनी, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, ममता सिन्हा, नीलू रजक, गायत्री सोनी, कोमल सार्वा, दौलत वाधवानी, दीपक वाधवानी मत्था टेकने विधायक के साथ पहुंचे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने