ओमीक्रॉन से दहशत में दुनिया, पीएम मोदी ने बुलाई आपात बैठक

 


वतन जायसवाल

रायपुर।'कोरोना वायरस एक बार फिर से कोहराम मचाने लगा है। कई देशों में इस वायरस के नए वेरिएंट ने लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया है। इस वेरिएंट को "ओमीक्रॉन" नाम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरियेंट बी.1.1.529 का पता लगने के बाद भारत भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्कता बढ़ाने की हिदायत दी है। द. अफ्रीक, बोत्सवाना के अलावा हांगकांग में भी बी.1.1.529 वेरियेंट के मरीज मिल रहे हैं। बी.1.1.529 वेरियेंट काफी का असर शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है। भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का दौर देखने को मिला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सुबह 13.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,300 पॉइंट्स से अधिक टूट गया था। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सेचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 372 पॉइंट्स की गिरावट देखी गई थी।

अफ्रीकी देशों की फ्लाइट्स पर रोक शुरू

दुनियाभर के विशेषज्ञ इस वेरियेंट को बड़ा खतरा मान रहे हैं। यही कारण है कि अफ्रीकी देशों की फ्लाइट रोकने का सिलसिला शुरू हो गया है। इजरायल ने सात अफ्रीकी देशों से आने-जाने पर पाबंदियां लगा दी हैं। इजरायल सरकार ने द. अफ्रीका, लेसेथो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजांबिक, नामीबिया और एस्वातिनी जैसे देशों को रेड लिस्ट में डाल दिया है। वहीं, यूके ने छह अफ्रीकी देशों से आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहां की सरकार ने इन देशों की सभी फ्लाइट रोक दी है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को किया अलर्ट

भारत सरकार ने राज्यों से कहा है कि वो सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन जांच करे। खासकर, द. अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से सीधे आने वाले या उधर से गुजरने वालों की कड़ी स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को भेजी चिट्ठियों में कहा है कि ऐसे लोग कहां आ-जा रहे हैं, इस पर नजर रखी जाए।

चिट्ठी में कहा गया है कि जांच में पॉजिटिव पाए गए लोगों के नमूने तुरंत लैब भेजे जाएं ताकि जिनोम सिक्वेंसिंग के जरिए वेरियेंट का पता चल सके। चिट्ठी में कहा गया है कि बी.1.1.529 वेरियेंट के कई म्यूटेशनों का पता चला है, इसलिए इसका देश पर गहरा असर हो सकता है क्योंकि हमने हाल ही में वीजा प्रतिबंधों में ढिलाई दी है और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की भी अनुमति दी गई है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने