राजपुर मातर महोत्सव में शामिल हुए जिपं सदस्य खुबलाल ध्रुव, कहा संस्कृति को सहेजने ऐसा आयोजन जरूरी

 


 मगरलोड।5 दिन के दीवाली उत्सव कार्यक्रम में पांचवे दिन भाई दूज पर कई गांव में मातर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ऐसा हीमातर महोत्सव ग्राम पंचायत राजपुर में किया गया जिसमें क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव शामिल हुए।प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए, मातर महोत्सव का गांव वाले को जिले वालों को प्रदेशवासियो को बधाई दी। 

अपने में क्षेत्र वासियों के साथ सदैव साथ रहने का संकल्प लिया।कहा आज पूरे प्रदेश में संस्कृति और सभ्यता को गांव के हर व्यक्ति हर नागरिक हर मातृ शक्ति ने जीवित रखा है। ऐसे वरिष्ठ लोगों की मान सम्मान होनी चाहिए।जिन्होंने हमारी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखे हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने