Video: 'जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरे के कंधों पर तो जनाजे उठते हैं।'शहीद कर्नल विप्लव के बेटे का वीडियो चर्चा में


वतन जायसवाल

रायपुर। मणिपुर आतंकी हमले में रायगढ़ के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद हुए और उनकी पत्नी अनुजा शुक्ला बेटे अवीर की भी जान चली गई थी। अब उनके बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भगत सिंह की वेशभूषा में कह रहे है, 'जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरे के कंधों पर तो जनाजे उठते हैं।' उनके पीछे तिरंगा भी नज़र आया।

 अवीर का यह वीडियो किसी स्कूल फंक्शन का हो सकता है जिसमें उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। बड़ी मूंछ और बड़ी टोपी पहन कर अबीर भगत सिंह के किरदार में बोलते हैं, 'जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो जनाजे उठते हैं। इंकलाब जिंदाबाद'।

 अवीर का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसके देश प्रेम के जज़्बे को देख भावविहल हो गए। जिस जोश के साथ उन्होंने छोटी सी उम्र में भगत सिंह के शब्दों को कहा उसी तरह सार्थक भी कर दिखाया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने