Video रेत का खेल: भाजपाई-कांग्रेसी आपस में भिड़े, दोनों पक्षों के खिलाफ थाना में अपराध दर्ज



भूपेंद्र साहू

धमतरी। धमतरी जिले में 'रेत और खनिज विभाग का विवादों से पुराना नाता है।आए दिन  कुछ न कुछ घटनाएं घटती रहती है। चाहे वह अवैध वसूली का मामला हो या फिर निकासी का। कहीं आंदोलन होता है तो कहीं खनिज अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगता है।आए दिन प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेता रेत खदानों से निकासी को लेकर आपस में भिड़ते रहते हैं। ऐसा ही एक और वाकया धमतरी जिले के अमेठी रेत खदान को लेकर सामने आया है। इस बार भी कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने सामने हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मामला रायल्टी और वसूली का है।


 रेत निकासी की रायल्टी को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग लेखराज सिन्हा ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खिलाफ अर्जुनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन का कहना है कि अमेठी रेत खदान का सीमांकन होना चाहिए। दूसरे क्षेत्र का रेत निकाल कर रायल्टी के नाम से वसूली की जाती है। उनके साथ लेखराज और अन्य लोगों ने मारपीट की है। यदि वे अवैध उगाही की बात करते हैं तो सबूत पेश करें।


दूसरी तरफ लेखराज सिन्हा का कहना है कि वह एक सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे हैं। रेत निकलता है तो रायल्टी तो देना ही होगा। किसी के साथ मारपीट नहीं की गई है। धक्का-मुक्की में वह गिर गए होंगे। उन्होंने ऋषभ पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आने पर 1 लाख की डिमांड की थी। समय-समय पर इस प्रकार की डिमांड उनके द्वारा की जाती है।

बहरहाल अर्जुनी थाना में दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 323 294 506 और 147 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस प्रकार की घटनाएं एक दिन बड़ा रूप ले सकती है।इस मामले को जिला प्रशासन और खनिज विभाग को संज्ञान में लेना चाहिए।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने