भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 


तथाकथित संत कालीचरण के खिलाफ किया निंदा प्रस्ताव पारित


धमतरी। राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस समारोह राजीव भवन धमतरी में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने सर्वप्रथम कांग्रेस ध्वज लहरा कर किया तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसियो ने कांग्रेस ध्वज को सलामी दी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज 28 दिसम्बर  को अपने 137 वें वर्ष में प्रवेश  चुकी है। उपस्थित कांग्रेसियों ने कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा ,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धिया ,भविष्य की दृष्टि विषयो पर प्रकाश डाला।महापौर विजय देवांगन, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, मोहन लालवानी, हरमिदर छाबड़ा, आनंद पवार, घामेश्वरी साहू, घनश्याम साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, गुरुगोपाल गोस्वामी, सहित अन्य कांग्रेससियो ने अपने उदबोधन में कहा कि कांग्रेस की स्थापना गुलाम भारत मे गुलामी की जंजीरो से आजाद करने के लिए ए.एम. ह्यम, डब्ल्यू सी बनर्जी की सोच से गठित की गई थी। कांग्रेस के माध्यम से ही हमारे देशभक्तों ने अंग्रेजों से लड़कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं वरन एक संस्कृति है जो देश की सेवा भावना भरता है कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना एक धोखा है। प्रदेश की हमारी सरकार किसानों, मजदुरो, गरीबो के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है।

जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।कार्यकर्ताओ का दायित्व है कि आम लोगो तक इन योजनाओं को पहुचाकर लाभ दिलवाए। आज छत्तीसगढ़ मॉडल देश ही नहीं पूरे विश्व में छाई हुई है भाजपा पूरे प्रदेश में मात्र 14 सीटो में सिमट गई है। लेकिन हमारे लिए यह दुख की बात है कि जिले के 3 विधानसभा में 2 में भाजपा है। आने वाले समय मे हम 3 विधानसभा को जीतेंगे।  आभार जिला कार्यकारिणी सदस्य कामिनी कौशिक मंच संचालन जिला महामंत्री आलोक जाधव ने की। तत्पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान तथाकथित संत कालीचरण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ दिए गए बयान पर कड़ी निंदा की एवं सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।


 इस दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव,आकाश गोलछा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन,हरमिंदर छाबड़ा, कामिनी कौशिक, अशरफ रोकड़िया, शरीफ रोकडिया, देवेंद्र अजमानी, देवेंद्र जैन, राकेश दीवान, रामनाथ यादव, नक्चेडुराम जगबेहड़ा, अरुण चौधरी,नरेश जसूजा, तिलक सोनकर, आशीष थीटें, विक्रांत पवार, युवराज शर्मा, पेखनलाल साहू, कनक शाह, वीणा देवांगन, मनजीत छाबड़ा, यशवंत गुरु, राजेश ठाकुर, तनवीर कुरैशी, राजेश पांडे, दीपक सोनकर, सोमेश मेश्राम, कुशल देवांगन, हेमलाल निर्मलकर, लखन पटेल,  आशीष बंगानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने