कुरुद में कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस

 


मुकेश कश्यप

कुरुद।मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में मनाया गया।इस अवसर पर केक काटकर व मिठाई खिलाकर  खुशी मनाई गई।तदुपरांत संगोष्ठी का आयोजन कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास व अब तक किये गए कार्य का वर्णन किया गया।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर,जिला महामंत्री प्रमोद साहू सहित कांग्रेसजनो ने कहा कि आज हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे है।कांग्रेस पार्टी त्याग,तपस्या व बलिदान की पार्टी है।देश के लिए मर मिटने वालो की पार्टी है।हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम राष्ट्रीय पार्टी के अंग है,जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के साथ देश मे लोकतंत्र की नींव रखने व जनसेवा को समर्पित करने की पार्टी रही है। हम सभी को संगठन शक्ति को मजबूत बनाते हुए जनहित में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाना है।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा व आभार प्रदर्शन ब्लाक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने किया।

               इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ला, प्रह्लाद चन्द्राकर,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू ,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या कश्यप,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक,जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,रवि शर्मा,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,रामचंद्र रतलानी,तारेन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,सभापति डुमेश साहू,महामंत्री लव चन्द्राकर,रोशन चन्द्राकर,महिम शुक्ला ,पार्षद राघवेंद्र सोनी,उत्तम साहू,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,रामप्यारे साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति,तुकेश साहू,इंद्रकुमार साहू,उमेश कंडरा,अर्जुन ध्रुव, केशव साहू,गंगाराम गंगेले,प्रह्लाद जांगड़े,रामचन्द्र महिपाल, सुखीराम निर्मलकर, चंदन निर्मलकर,गगन चन्द्राकर ,सोहन कश्यप सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने