तड़के 4 बजे कालीचरण महाराज खजुराहो के पास से गिरफ्तार

 

File

वतन जायसवाल

रायपुर।  राजधानी के 'धर्म संसद' में महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को  मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रमोद दुबे की शिकायत पर कालीचरण महाराज के खिलाफ धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज़ किया गया था। 

  रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान में रह रहे थे। रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह 4 बजे उन्हें गिरफ्तार किया। देर शाम तक उन्हें लेकर पुलिस रायपुर पहुंचेगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने