कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर बोले मुख्यमंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर हुई कार्रवाई

 


वतन जायसवाल

रायपुर। खजुराहो के समीप बागेश्वर धाम से कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुष महात्मा गांधी ने विश्व को प्रेम भाईचारा का पाठ पढ़ाया। उनके बारे में अपमानजनक बातें बर्दाश्त नही किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है।

 मुख्यमंत्री ने बताया कि कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों और वकीलों को दे दी गई है। 24 घंटे के भीतर उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 गिरफ्तारी मामले में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने सवाल किया वें बताये कि महात्मा गांधी जी को गाली देने वाले कि गिरफ्तारी से वे खुश है दुखी है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने