कलयुग में श्रीमद् भागवत् कथा ही साक्षात श्री हरि का रूप : रंजना साहू

 



धमतरी। धर्म की नगरी धमतरी में राधे-राधे के नारों से पूरा धमतरी शहर एवं समस्त अंचल ज्ञान मय, भक्ति मय, आनंद मय हो गया है।  माता विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से धमतरी गौशाला मैदान में भगवताचार्य पूज्य प्राची देवी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का प्रवाह धर्म की भूमि धमतरी धर्ममय हो चुकी है। भगवताचार्य  भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर रही है।


 क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू भगवत्  प्रवाह का श्रवण करने पहुंची। विधायक ने सर्वप्रथम भगवताचार्य  से आशीर्वाद लिया एवं भगवान श्री कृष्ण की वात्सल्य दर्शन की विभिन्न कलाकृतियों से सुसज्जित चित्रकला का दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद लिया। भगवत् कथा श्रवण करने पर विधायक ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत ही साक्षात श्रीहरि का रूप है, इसके श्रवन मात्र से ही एक जन्म ही नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है, प्राणी समस्त पापों से मुक्त हो जाते हैं। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य सभी मनुष्य को प्राप्त नहीं होता, जो मनुष्य श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते है उन्हें कोटी पुण्य का फल मिलता है। मनुष्य को मोह माया के बंधन जाल में नहीं फंसने चाहिए, हृदय से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर अपने जीवन को प्रभु के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए, जिससे मोक्ष मिल सके।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने