प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सुनने से छलक उठता है मातृत्व भाव : रंजना साहू


 महिमा सागर वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंची विधायक रंजना साहू


धमतरी। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रवाह महिमा सागर वार्ड में लगातार साध्वी रूपम राघव  भगवताचार्य के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अपने श्रीमुख से मनमोहक वर्णन कर रही है, जिसको श्रवण करने विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, जिला भाजपा स्वच्छता संयोजक शिवदत्त उपाध्याय एवं लता अवनेंद्र साहू पहुंची। 

भागवताचार्य जी द्वारा प्रभु श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन सुमधुर संगीत के साथ किये। विधायक रंजना साहू ने व्यासपीठ पर विराजमान भगवताचार्य से आशीर्वाद लेकर कथा श्रवण कर आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जिसका सजीव चित्रण रूप में देखने एवं कथा सुनने मात्र से अंतर मन में मातृत्व भाव छलक उठता है, प्रभु की बाल लीलाएं को सुनना हम सभी मातृशक्तियों के लिए अपने बच्चों के बाल लीलाओं को पुनः स्मरण करने के जैसा है। विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण बच्चें, वृद्धजन, युवा वर्ग सभी को करना चाहिए। भगवत कथा सुनने वालों का हमेशा कल्याण होता है, जो भगवान को प्रिय हो वही करना चाहिए, भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो और जो प्रभु का पाने का मार्ग हो उस मार्ग पर हमें चलना चाहिए, क्योंकि भगवान की कथा विचार, वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। 

शिवदत्त उपाध्याय ने कहा कि भगवान के नियम सर्वथा सत्य होता है जो कभी बदले नहीं जा सकते, इसलिए हमें प्रभु के कथाओं को श्रवण करते रहना चाहिए। लता अवनेंद्र साहू ने समस्त श्रद्धालुओं को प्रभु श्री कृष्ण भगवान की सानिध्य प्राप्ति की कामना की।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने