ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ने स्व.संजय गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 


 मुकेश कश्यप

कुरुद।मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनमोल धरोहर पूर्व लोकसभा सांसद स्व.संजय गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

       स्व.संजय गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू,राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर सहित कांग्रेसजनो ने कहा कि स्व.संजय गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनमोल धरोहर थे।वे युवाओं के शक्तिपुंज व प्रेरणा स्त्रोत थे।कांग्रेस पार्टी त्याग ,संकल्प व देश के लिए मर मिटने वालो की पार्टी है।संजय गांधी भी अपने समय के कृत संकल्पित व जुझारू युवा नेता थे।हम सभी को उनकी सहजता ,सरलता व समर्पित जनसेवा भाव से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी व संगठन शक्ति को मजबूत बनाने काम करना होगा।                                 

        इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर,रमाशंकर वाजपेयी,वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर,पार्षद राघवेंद्र सोनी,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक,ईश्वरी तारक,रमेश पांडेय,जितेंद्र जोशी,जगतपाल साहू,तारेन्द्र साहू,उमाशंकर साहू,लव चंद्राकर,पप्पू राजपूत,चंद्रप्रकाश देवांगन,रोशन चन्द्राकर,पंकज जोशी,खेमराज चन्द्राकर,योगेश चन्द्राकर,उत्तम साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति,तुकेश साहू,रूखमणी साहू,भीषम साहू,तीजेंद्र विश्वकर्मा,बन्शी ध्रुव, रोहित,सुखराम सोनकर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने