आत्मानंद स्कूल के काव्यांश साहू ने दिखाई अपनी प्रतिभा,इंस्ट्रूमेंट केटेगरी में संभाग स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।इन दिनों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यर्थियों के बीच विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। जिसमें इंस्ट्रूमेंट केटेगरी में कुरूद स्कूल के काव्यांश साहू ने अपना प्रतिभा दिखाते हुए संभाग स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर की प्रतियोगिता 9 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित है।

 स्वामी आत्मानंद स्कूल कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत कुरुद निवासी काव्यांश साहू ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल स्तर पर चयन होने के बाद पिछले दिनों धमतरी में जिला स्तर पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल  के विद्यार्थी शामिल हुए। पहला स्थान प्राप्त करने पर 6 दिसंबर को रायपुर के आरडी तिवारी शासकीयअंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें इंस्ट्रूमेंट केटेगरी में काव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे निर्धारित समय में 5 गाना बजाने दिया गया था। पिता कौशल साहू ने बताया कि काव्यांश सिर्फ पिछले 2 साल से ही कैसियो बजा रहा है। खुद से ही प्रैक्टिस कर  वह आज इस मुकाम पर पहुंचा है। आगे इसके लिए प्रशिक्षक भी लगाएंगे एवं उसके रुचि के साथ से आगे बढ़ाया जाएगा।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने