राज्य सरकार की उदासीनता से किसान है हताहत : रंजना साहू

ग्राम तरसींवा एवं अकलाडोंगरी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर किसानों की समस्याओं से अवगत हुई विधायक

धमतरी। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू क्षेत्रीय दौरे के अंतर्गत ग्राम तरसींवा एवं डुबान दौरे के समय ग्राम अकलाडोंगरी के धान खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर धान खरीदी केंद्र के व्यवस्थापक से जानकारी लेकर किसानों को सुविधा प्रदान करने की बात कही।


 विधायक  किसानों से चर्चा कर उनकी धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं एवं समस्याओं से अवगत हुई। किसानों ने विधायक के समक्ष कट्टाबोरा की समस्या प्रमुखता के साथ रखी, जिस पर राज्य सरकार के द्वारा धान बिक्री के 25% बोरा स्वयं कृषकों को लाने की बात कही है, किसानों ने बताया कि आज बाजार में एक कट्टा की खरीदी करने पर 40 से 50 रुपए लागत राशि लग रही हैं। जबकि सरकार द्वारा सिर्फ 25 रूपए देने की बात कही है, जिसे हम सभी किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधायक ने आसपास से आए सभी किसानों से धान खरीदी केंद्र में ही उनसे समस्याओं से अवगत हुई, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आज किसानों को आर्थिक भार सहना पड़ रहा है, राज्य सरकार के विभिन्न फैसले किसान विरोधी हैं।

 विधायक के साथ खरीदी केंद्रों में निरीक्षण करने के लिए जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु , जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, रूपाली ध्रुव, धनेश्वरी साहू, शैलेश नाग, पार्षद सरिता असाई, मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली, किशोर साहू, हेमंत पाले, राजकुमार ध्रुव, आमदी मंडल महामंत्री अमन राव, मंडल उपाध्यक्ष गौकरण साहू, फलेश साहू , मंडल उपाध्यक्ष केशव साहू , लक्ष्मीनारायण साहू , चिरौंजी लाल , मोती लाल साहू, अलख राम साहू, प्रफुल्ल साहू आदि मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने