खूंखार इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

 

वतन जायसवाल

रायपुर।खूंखार नक्सली दंपती ने दंतेवाड़ा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पोज्जा उर्फ संजू माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 9 का कमांडर है। उसकी पत्नी तुलसी माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी की सदस्य और DVC सुरक्षा दलम की कमांडर है। यह दोनों नक्सली दक्षिण बस्तर के टेकलगुड़ा और मिनपा समेत अलग-अलग इलाकों में एंबुश में फंसा कर लगभग 70 जवानों की हत्या करने की घटना में शामिल रहे हैं। साथ ही मुठभेड़ के बाद फोर्स के AK-47 समेत कई हथियार भी लूटे हैं। उन्होंने बताया कि हिड़मा ने टेकमगुड़ा हमले की प्लानिंग की थी, पहले जवानों को घुसने दिया और फिर घेर कर मारा गया।

दोनों ने बताया कि, सितंबर 2021 में संगठन में रहते हुए शादी कर ली थी। पोज्जो को 4 बार गोलियां भी लगी है। नक्सलियों की डॉक्टर टीम ने इलाज कर जान बचाई है। अब 15 मिनट से ज्यादा खड़ा नहीं रह सकता है, इस वजह से नक्सली इसकी उपेक्षा करने लगे थे। साथ ही छत्तीसगढ़ से ज्यादा तेलगु नक्सलियों का दबदबा संगठन में हैं। इसलिए इन दोनों ने दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर कर लिया। दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, मिनपा और टेकलगुड़ा की मुठभेड़ में शामिल ये पहले नक्सली हैं जिन्होंने सरेंडर किया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने