Breaking:: कांग्रेस की हैट्रिक: आमदी से घनानंद साहू,मगरलोड से सुरेश साहू और कुरुद से उत्तम साहू ने जीत दर्ज की

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिले में हुए नगरीय निकाय के उपचुनाव में कांग्रेस ने कुरूद, मगरलोड एवं आमदी के सभी तीनों वार्डों में जीत दर्ज की है। इस प्रकार कांग्रेस को 1 सीट आमदी का फायदा हुआ है। कुरूद और मगरलोड में पहले ही कांग्रेस के पार्षद रहे हैं।


नगरीय निकाय चुनाव के तहत धमतरी जिले में तीन नगर पंचायत में उपचुनाव संपन्न हुआ।कुरूद, मगरलोड और आमदी तीनों स्थान पर कांग्रेस  की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं भाजपा को थोड़ी निराशा हुई है। आमदी में भाजपा ने अपना एक सीट खो दिया है वहां पार्षद के निकट निधन के बाद अब कांग्रेस के घनानंद साहू ने भाजपा की निर्मला कोसरिया को 39 वोट से हरा दिया है। अब वहां पर अध्यक्ष के लिए समीकरण बदल सकता है। 

इसी तरह मगरलोड में कांग्रेस के सुरेश साहू ने भाजपा के देवराज देवांगन को 38 वोट से हरा दिया।सबसे बड़ी जीत दर्ज कुरूद में हुई है जहां पर कांग्रेस के उत्तम साहू ने भाजपा के प्रकाश चैनवानी को 158 वोट से हरा कर अपनी जीत दर्ज की है। तीनों जगह कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा गया।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने