12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह ऑनलाईन हुआ,निर्वाचन प्रक्रिया 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत

 

धमतरी। इस बार 12 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सुबह 11 बजे से गूगल मीट के जरिए ऑनलाईन आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार कोविड 19 को ध्यान में रख उक्त समारोह ऑनलाईन आयोजित किया गया। इसमें धमतरी जिले से उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी और जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी जुडे रहे। इस दौरान जहां राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन प्रक्रिया 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले धमतरी के ’सहायक प्रोग्रामर पुरस्कार’ से अखिलेश कुमार आहूजा को पुरस्कृत किया गया।  जिला स्तरीय पुरस्कार तीन बूथ लेवल अधिकारियों को दिया गया। इनमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र से आमगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूखमणी, कुरूद विधानसभा क्षेत्र से सिरसिदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तीजबाई साहू और धमतरी विधानसभा क्षेत्र से सेहराडबरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  दुरपत बांदे आज सम्मानित की गई। इसी तरह मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के सहायक प्राध्यापक और नोडल अधिकारी डॉ.मनोज शर्मा को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदाय किया गया है। 

                इसके अलावा राज्य स्तर पर लक्की ड्रॉ के जरिए नए मतदाता के तौर पर चयनित कुरूद के कोड़ेबोड़ की श्रीमती अनेश्वरी सतनामी को जिला स्तर पर कारवां रेडियो और मेडल से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे से विभिन्न सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब के प्लेटफॉर्म पर लाइव किया गया। आम नागरिक/मतदाता/दर्शक/महाविद्यालयीन विद्यार्थी दिए गए लिंक से इसका सीधा प्रसारण भी देख पाए। 

ज्ञात हो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के तहत कुल 12 हजार 635 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए तथा 8533 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है। एसएसआर 2022 में 0.67 प्रतिशत का संशोधन मतदाता सूची में हुआ है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सीमा की बैठक में सुबह 11 बजे कलेक्टर  पी.एस.एल्मा ने सभी अधिकारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई।  

                                                     


                                                                                      

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने