बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप को पुलिस वीरता पदक तो बिलासपुर आईजी को सराहनीय सेवा के लिए मिलेगा पदक

 


 छत्तीसगढ़ के 10 कर्मियों को पुलिस वीरता पदक और 10 को सराहनीय कार्य के लिए पदक


वतन जायसवाल

रायपुर। नक्सल इलाके में शौर्य और जज्बे के साथ कमान संभालने वाले पुलिस अधीक्षक कमललोचन कश्यप को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा 9 और पुलिसकर्मियों को वीरता पदक एवं 10 पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए पदक दिया जाएगा।

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस पदक पुरस्कार के लिए कर्मियों की सूची जारी कर दी है। 

 इनमें छत्तीसगढ़ से 10 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक दिया जाएगा। इनमें बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप , डीएसपी सुरेश लकड़ा , इंस्पेक्टर रामेश्वर देशभुख , सहायक आरक्षक सन्नू हेमला , सहायक आरक्षक निरंजन तिग्गा , इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार साहू , इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा , इस्पेक्टर सुशील आदित्य सिन्हा , एसआई संजय पोट्टाम और प्लाटून कमांडर जयविरेश यादव शामिल हैं।

 जिन 10 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा उनमें बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी , कमांडेंट विवेक शुक्ला , प्लाटून कमांडर रामाधार मार्कण्डेय , प्लाटून कमांडर रामबदन यादव , सहायक प्लाटून कमांडर उजियाला प्रसाद सिन्हा , हेड कांस्टेबल राजकुमार द्विवेदी , हेड कांस्टेबल कान्हू राठिया , हेड कांस्टेबल सुक्लधर नाग , सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर सुशेन कुमार पाल है।

     बता दें इस बार 939 पुलिस कर्मियों को उनके शौर्य के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 189 वीरों को पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 88, 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) दिया जाएगा। पुलिस मेडल पाने वाले 189 वीरों में से 134 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

  क्यों दिया जाता है ये पदक

  पुलिस पदक (भारत), कानून प्रवर्तन के सदस्यों को दिया जाने वाला सम्मान है। 1 मार्च 1 9 51 की स्थापना, भारतीय पुलिस पदक की जगह के लिए पदक बनाया गया था पदक या तो वीरता या प्रतिष्ठित सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है, पदक के वीरता संस्करण के साथ उच्च प्राथमिकता दी जाती है गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाता है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने