राहत:अब 7 फरवरी तक धान बेच सकते है किसान

 


वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने धान खरीदी के समय को 7 फरवरी तक बढ़ा दिया है। 

मौसम की बेरुखी की वजह से हफ्ते भर धान खरीदी बंद था। जिस वजह से किसान चिंतित हो गए थे। क्योकि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी। हज़ारों किसान अभी मौसम के कारण धान नही बेंच पाए थे।

 मुख्यमंत्री ने किसानों की दुविधा को समझते हुए अब खरीदी 7 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि धान बेचने के लिए किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि पंजीकृत सभी किसानों से धान खरीदा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो खरीदी की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने