विवेकानंद जयंती पर वंदेमातरम परिवार कुरुद ने किया ”कोरोना” फ़्रंट लाइन वर्कर का सम्मान एवं राहगीरों को मास्क- सेनेटाइजर का वितरण

  


                        

मुकेश कश्यप

कुरुद।कुरूद नगर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में वन्देमातरम परिवार द्वारा परंपरानुसार स्वामी  विवेकानंद जयंती अवसर पर स्वामी  की प्रतिमा में माल्यार्पण कर, फ़्रंट लाइन वर्कर स्वास्थ्य सेवकों मे रोहित पांडे , सत्यभामा नेताम, यु वैष्णव , पुलिसकर्मियों में पुस्पानंद ध्रुव , गोपाल चन्द्राकर , पत्रकार साथियों में कृपाराम यादव, धनसिंह सेन , दीपक साहु , सफ़ाई कर्मियों में दीपक सागर , टीकेश साहनी का वन्देमातरम परिवार द्वारा फुलमाला पहनाकर, मास्क-सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया गया। 


स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण पश्चात उसी जगह में इस पुण्य अवसर मे सांकेतिक सम्मान करने हेतु राहगीरों को मास्क-सेनेटाइजर वितरण किया गया।इस अवसर में वंदेमातरम परिवार अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने बताया कि उन्होंने समिति के मुखिया होने के नाते वन्देमातरम परिवार के सदस्यगणों को नागरिकों को संस्था के प्रति स्नेह रखने वाले शुभचिंतकों से निवेदन किया था कि वे अपने घरों में या प्रतिष्ठान में रहकर ही जयंती की शुभकामनाएँ प्रेषित करें।इस प्रेरित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों में प्रभात बैस, कमल शर्मा, मुलचंद सिन्हा, भारत ठाकुर, कमलेश रेड्डी, दीपक चन्द्राकर, सत्यम चन्द्राकर, भूपेन्द्र सिन्हा, केशव चन्द्राकर, रामनारायण शर्मा, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, हिरेश सिन्हा, विनोद चन्द्राकर, प्रवीण शर्मा, संजु चन्द्राकर, दौलत ध्रुव, संजय सेन, खिल्लु देवांगन, खिरीराज साहु सहित वन्देमातरम के सदस्यगण सम्मिलित हुए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने