कुरुद में विवेकानंद जयंती पर नागरिकों ने किया गया नमन

 


मुकेश कश्यप

कुरुद। बुधवार सुबह नगर के गणमान्यजनो ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगर के इनडोर स्टेडियम में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों व सिद्धांतो को याद कर उन्हें नमन किया।

  इस अवसर पर नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,अधिवक्ता रमेश पांडेय,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,जीवनदीप स्वास्थ्य समिति सदस्य सन्तोष प्रजापति ,तुकेश साहू ,अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू ने कहा कि हर साल 12 जनवरी को स्‍वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है।यह दिन देश के उन युवाओं को समर्पित किया जाता है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं।स्वामी विवेकानंद का युवाओं से गहरा नाता था, इसलिए उनके जन्‍म दिवस को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है।इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस भी कहा जाता है।विवेकानंद को धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य का ज्ञान था।उनके जन्मदिन के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व का प्रसार करना है।स्वामी विवेकानंद एक महान समाज सुधारक, दार्शनिक और विचारक थे।वह देश भर के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा थे।उनकी शिक्षा एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाता है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने