जब पुलिस अधीक्षक शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे

 


 शहर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

 धमतरी। शहर का जायजा लेने एसपी खुद सड़क पर उतर गए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने गुरुवार शाम को अपने मातहत पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ धमतरी शहर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। 

पुलिस कप्तान के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मकई चौक ,गोलबाजार ,कचहरी चौक, सदर बाजार,होते हुए विन्ध्यवासिनी मंदिर तक पैदल पेट्रोलिंग करते हुए शहर का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित भी किया।  

पैदल पेट्रोलिंग के बाद पेट्रोलिंग वाहन सहित अपने वाहन से शहर के आऊटर इलाके में भी घुमकर  शहर का जायजा लिया गया। 

 भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान, आम स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। 

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंद्रा, यातायात प्रभारी के.देव राजू,कोतवाली प्रभारी  भूनेश्वर नाग, अर्जुनी गगन वाजपेई सहित अन्य पुलिस स्टॉफ साथ रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने