भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण की भावना से करते हैं कार्य : रंजना साहू

 


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर अजीवन सहयोग निधि हेतु भोथली मंडल के बारना में बैठक 


धमतरी। एकात्म मानववादवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि में भोथली मंडल के अंतर्गत ग्राम बारना में अजीवन समर्पण निधि के शुभारंभ के लिए बैठक आहूत की गई, जिसमें सर्वप्रथम उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि पं. दीनदयाल की सम्पूर्ण जीवन यात्रा एवं उनके सामाजिक व राजनीतिक विचार प्रत्येक दिन हमारे मन-मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित, अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सभी उनके स्वप्न को साकार करने का संकल्प लें। 


विधायक ने आगे कहा कि समर्पण निधि का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों  द्वारा किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण की भावना से कार्य करके भारतीय जनता पार्टी की संगठन क्षमता को शक्ति प्रदान करते हैं, चाहे वह बूथ पालक हो या पन्ना प्रमुख, प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर समर्पण भावना से पार्टी के प्रति तत्परता से सेवा करते हैं जिससे ही जीत संभव होती है। 

भोथली मंडल के अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर ने उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को समर्पण निधि के सहभागी बनने एवं समस्त कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी कि संगठन कि शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रेरित किये। प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी दयाराम साहू एवं मछुआ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंडित दीनदयाल  ने हमें मानवतावाद की प्रेरणा देकर संगठन क्षमता को किस प्रकार आगे बढ़ाएं जिससे हम सक्षम बने उसकी प्रेरणा हमें दिए, उसी प्रेरणा को  भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल जी ने आगे बढ़ाया और उनके सपनों को साकार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा मण्डल महामन्त्री  दाऊ रामखिलावन चन्द्राकर, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू,  देवपुर सरपंच चेतन यदु, दर्री सरपंच गीतेश्वरी निरंजन साहू, सरपंच ललिता मोती ध्रुव, उपसरपंच दौलतराम साहू, खिलावन प्रजापति, चित्रकुमार साहू, रामचरण सोनी, लता साहू, धनेंद्र साहू, भारत पटेल, नारायण पटेल द्वारका यादव सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मिश्री पटेल एवं संतोष चंद्राकर ने किया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने