यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से मिले भूपेश बघेल, बोले- "हौसला, हिम्मत हर संकट को हरा देता है"

 


वतन जायसवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं से आज भेंट कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यूक्रेन के हालात जानकारी लेते हुए वहां प्रदेश के अन्य छात्रों के बारे में भी पूछा।

 नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हौसला, हिम्मत हर संकट को हरा देता है। 


https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1497831215180566528?t=2DSrBvtOwPRSWUY2otXXyA&s=19

बता दे कि रूस द्वारा यूक्रेन में हमला किये जाने से वहां के हालात तेजी से बिगड़ने लगे है। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के माध्यम से वहां फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल भारत लाया है।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने